वीर सैनिकों के लिए लीनेस क्लब सक्ती एवं जूनियर क्लब ” अरुणिमा” द्वारा राखी भेजी

सक्ती- समाज सेवी संस्था लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो के नेतृत्व में सरहद में देश की रक्षा करने वाले वीर सपूतों जो अपने परिवार से कोसों दूर चाहे कड़कड़ाती ठंड हो गर्मी या बरसात हम और हमारा परिवार चैन की नींद सो सके और सुरक्षित हो सके ऐसे हजारों वीर सैनिकों की कलाईयां भाई बहन के प्यार के पवित्र पर्व रक्षाबंधन पर्व पर सूनी न रह जाए कर के लीनेस क्लब सक्ती के सदस्यों एवं जूनियर क्लब “अरुणिमा” के सदस्यों द्वारा हाथ से बनी राखी,देश की मिट्टी , तिलक एवं सुन्दर संदेश के साथ राखी एकत्रित कर सक्ती के अग्रसेन चौक में सैनिक वैन में एकत्रित करने आये सैनिक वीर को रक्षा सूत्र बांध रक्षाबंधन की बधाई देते हुए वीर सैनिकों के लिए राखी भेजी।इस अवसर पर , सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक, लीनेस रीता राज,लीनेस ललिता साहू के साथ , जूनियर क्लब के सदस्य भी उपस्थित रहे।

