सक्ती

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से राजेश कुमार साहू बने स्वच्छ ऊर्जा के सहभागी

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से राजेश कुमार साहू बने स्वच्छ ऊर्जा के सहभागी kshititech

सक्ती –  प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले के नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से आमजन न केवल बिजली की बचत कर रहे हैं, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जिला सक्ती अंतर्गत सक्ती निवासी श्री राजेश कुमार साहू ने अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कर योजना का लाभ प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवेदन किया तथा आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण होने पर उनके घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित किया गया। सोलर रूफटॉप प्लांट की स्थापना के लिए उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी का लाभ भी प्राप्त हुआ, जिससे स्थापना की लागत में काफी कमी आई। साहू ने बताया कि सोलर पैनल लगने से उनके घर की बिजली खपत में कमी आई है और अब वे स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा का उपयोग प्रदूषण को कम करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी पहल है। इस योजना के माध्यम से उन्हें अपने घर पर सोलर पैनल स्थापित करने का अवसर मिला तथा सरकार से सब्सिडी का लाभ प्राप्त हुआ, जिससे स्वच्छ ऊर्जा अपनाना आसान और किफायती बन सका।