सक्ती

जिला उद्योग विभाग द्वारा कल 29 जुलाई को गिरिराज रेन बसेरा में होगी एक दिवसीय उद्यमियों के लिए जिला स्तर की कार्यशाला

सक्ती –  सक्ती जिले में निर्यात को बढ़ावा देने एवं बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सक्ती द्वारा 29 जुलाई 2026, बुधवार को दोपहर 2:30 बजे से निर्यात प्रक्रिया (रजिस्ट्रेशन से शिपमेंट तक) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला गिरिराज रैन बसेरा, स्टेशन रोड, सक्ती में आयोजित होगी। कार्यशाला में निर्यात प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे उद्यमियों को निर्यात कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिल सके। जिले के समस्त उद्यमियों से उक्त कार्यशाला में उपस्थित होकर इसका लाभ लेने का आग्रह किया गया है।