सक्ती

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर पोरथा के शा.उ.मा. में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

सक्ती- आज दिनांक 28/07/2026 को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर पोरथा स्थित शा.उ.मा. में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में प्राचार्य मनीष कुमार आदित्य एवं विद्यालय के विद्यार्थियों की उपस्थिति में लीलेश्वर प्रसाद रत्नाकर, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसेल, विष्णु प्रसाद अग्रवाल, असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउंसेल एवं त्रिभुवन प्रसाद जांगडे, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसेल द्वारा विभिन्न क़ानूनी जानकारियाँ प्रदान की गई, जिनमें नि:शुल्क विधिक सहायता, साइबर अपराध, विद्युत अधिनियम, मोटर-व्हीकल एक्ट, बाल-अपराध एवं नशापान, महिलाओं के विरुद्ध घरेलू हिंसा से संबंधित अपराध, I.T. एक्ट, श्रम कानून, जुआ प्रतिषेध अधिनियम,पाॅक्सो एक्ट एवं टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम आदि विभिन्न क़ानूनों की जानकारी प्रदान किया गया।
उक्त शिविर में पैरा-लीगल वाॅलेन्टियर प्रह्लाद बंजारे एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।