सक्ती

पेट्रोल पंप के सामने जल भराव होने से आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष साधेशवर गबेल करेंगे 30 जुलाई  से भूख हड़ताल

पेट्रोल पंप के सामने जल भराव होने से आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष साधेशवर गबेल करेंगे 30 जुलाई  से भूख हड़ताल kshititech

सक्ती –  शहर से लगे ग्राम कंचनपुर बोरदा में संचालित पेट्रोल पंप के पास जल भराव होने के कारण आवागमन में काफी परेशानियों का सामना राहगीरो करना पड़ रहा है,  मुख्य मार्ग में पानी निकासी नहीं होने से  समस्या  और ज्यादा बढ़ जाती है, बोरदा हाईवे रोड से सक्ती शहर घुसने वाले  पेट्रोल पंप के बीच में पानी निकासी नहीं होने के कारण अगर यह 28 जुलाई और 29 जुलाई 2 दिन में इसका निराकरण नहीं होता है, तो  पवित्र महीना सावन के प्रथम दिवस 30 जुलाई को समय 10 बजे सुबह उसी जगह पर भूख हड़ताल शुरू करूंगा बिना पानी खाए पिए मैं गंभीर पेशेंट भी हूं मेरी जान चला जाए कोई परवाह नहीं । इसी मुद्दे को लेकर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष साधेशवर गबेल ने शासन प्रशासन से समस्या को दूर करने के लिए अपील की है, उन्होंने कहा है अगर समस्या दूर नहीं होती है तो आने वाले 30 जुलाई से इसी स्थान पर भूख हड़ताल करेंगे जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।