रक्तदान महादान को लेकर सक्ती की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की अनुकरणीय पहल- ब्लड बैंक के शुभारंभ पर रक्तदान कर दिया संदेश


सक्ती – सक्ती शहर के बाराद्वार रोड में 20 जुलाई को निजी क्षेत्र के पहले ब्लड बैंक का शुभारंभ हुआ। इस शुभारंभ अवसर पर अखिल भारतीय महिला समिति, सक्ती शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल, सचिव श्रीमती संगीता केड़िया, कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता खेतान तथा श्रीमती अलका, श्रीमती बिंदु सहित शाखा की अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान शिविर में सहभागिता की। इस शिविर में अखिल भारतीय महिला समिति, सक्ती शाखा की ओर से अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल एवं श्रीमती बिंदु ने रक्तदान कर समाज को सेवा और मानवता का प्रेरणादायक संदेश दिया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय युवक-युवतियों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाया। अखिल भारतीय मारवाड़ी समिति द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर से अनेक जरूरतमंद मरीजों को जीवनदायी रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। इस सेवा कार्य की सभी उपस्थित जनों ने मुक्तकंठ से सराहना की तथा समिति के सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए इसे एक अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन बताया। समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल ने कहा किर रक्तदान महादान है। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।

