हटरी हॉस्पिटल रोड स्थित क्षतिग्रस्त बिजली खंबे में सुधार कार्य किए जाने के लिए पार्षद श्रीमती दीपा विकास अग्रवाल ने विद्युत विभाग से की मांग

सक्ती । वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद श्रीमती दीपा विकास अग्रवाल ने हटरी हॉस्पिटल रोड स्थित क्षतिग्रस्त बिजली खंबे में शीघ्र सुधार कार्य किए जाने हेतु कनिष्ठ अभियंता को पत्र लिखकर मांग की है कि किसी भी प्रकार की जनहानि होने से पहले इस बिजली के खंबे में सुधार कार्य किया जाए, वार्ड वासियों में खंबे के गिरने को लेकर डर एवं चिंता का माहौल बना हुआ है।
इस पर युवा भाजपा नेता विकास कुमार अग्रवाल ने बताया कि हमारे मोहल्ले में लगा बिजली का खंभा पूरी तरह से जर्जर एवं सड़ चुका है। वर्तमान में यह केवल बिजली के तारों के सहारे टिका हुआ है, जिससे कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है। इससे आसपास के रहवासियों, राहगीरों तथा वाहनों के लिए गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। विद्युत विभाग को उक्त जर्जर बिजली के खंभे में शीघ्र सुधार कार्य/बदलवा देना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की जन-धन हानि से बचा जा सके।

