उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेने हेतु एमआईडीएच सुरक्षा पोर्टल एवं एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

सक्ती – जिले में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को एमआईडीएच सुरक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। इसी प्रकार राज्य पोषित योजना एवं ऑयल पाम योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कृषक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से अथवा निकटस्थ ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक खाते का विवरण, बी-1 तथा भूमि संबंधी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। पंजीयन उपरांत समस्त दस्तावेज संबंधित विकासखंड के शासकीय उद्यान रोपणी में जमा करना अनिवार्य रहेगा। उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ “पहले आएं, पहले पाएं” के आधार पर प्रदान किया जाता है। अतः इच्छुक कृषक समय पर पंजीयन एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें। योजना एवं पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए जिले के विभिन्न विकासखंडों में पदस्थ उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। विकासखंड सक्ती में खिरोध कुमार बारिक (मो. 7999868995) एवं विश्राम सिंह पोर्तेगाम (मो. 7354362949) से संपर्क किया जा सकता है। विकासखंड जैजैपुर में हृदय राम राठिया (मो. 6267937787), चन्द्रशेखर साहू (मो. 7987304163) एवं दिनेश कुमार चंद्रा (मो. 6268199446) से संपर्क किया जा सकता है। विकासखंड मालखरौदा में शिवनारायण चौबे (मो. 9301704711), पुरुषोत्तम अंचल (मो. 7879673624), श्रीमती लता चंद्रा (मो. 7024598574) एवं श्रीमती ज्योत्सना जोगी (मो. 8770795370) से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। विकासखंड डभरा में सुरेश कुमार अजगल्ले मो. 9752116374), गजेन्द्र पटेल मो. 7974736147 एवं श्रीमती प्रीति अंचल मो. 9644986909 से संपर्क कर योजना एवं पंजीयन संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उद्यानिकी विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित पोर्टलों पर समय पर पंजीयन कर आवश्यक दस्तावेज जमा करें।

