सक्ती

अंग्रेजी शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सहित आरोपी गिरफ्तार

चन्द्रपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही

सक्ती- पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा सुमित गुप्ता के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 16.07.2026 को जरिये मुखबीर  सूचना मिला कि एक व्यक्ति अंग्रेजी शराब रखकर परिवहन करने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर  बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी प्रिंस यादव पिता गोकुल यादव उम्र 20 साल निवासी चन्द्रपुर थाना चन्द्रपुर  के कब्जे से 07 नग बीयर  एवं 08 नग अंग्रेजी रॉयल स्टेज शराब कुल 5 लीटर 9090 एम एल तथा परिवहन के प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 17.07.2026 को  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।