लीनेस क्लब सक्ती ने सेकंड कैबिनेट बैठक में की सहभागिता


सक्ती । आल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट सी जी -1 स्वर्णिम की चार्टर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस रश्मि अग्रवाल ने सेकंड कैबिनेट मिटिग का आयोजन रायपुर के विमतरा होटल के सभागार में मुख्य अतिथि आल इंडिया प्रेसिडेंट लीनेस आशा मोहन के आथित्य में आयोजित किया ।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता के तैल चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्य क्रम का शुभारंभ किया गया। मंचस्थ अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर पुष्प गुच्छ दे कर किया गया , डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस रश्मि अग्रवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी क्लब के द्वारा किए गए सेवा कार्यों को सराहा एवं आगे भी उत्साह के साथ कार्य करते रहने का आग्रह किया । आल इंडिया प्रेसिडेंट लीनेस आशा मोहन द्वारा लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो को चार्टर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही जूनियर क्लब की अध्यक्ष लीनेस पायल साहू को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया इस अवसर पर सी जी -1 स्वर्णिम के सभी क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की एवं सचिव निकहत करीम मलिक को भी पर्यावरण संरक्षण पर कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तत्पश्चात लीनेश क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो ने सभी का आभार प्रदर्शन किया। इस तरह सेकंड कैबिनेट मीटिंग का आयोजन सफल संपन्न हुआ सेवा कार्यों के लिए अग्रणी सक्ती क्लब के सभी सदस्यों ने चार्टर अध्यक्ष की बहुत ही सराहना की एवं क्लब को आगे बढ़ाने के लिए बहुत ही गौरांवित किया।




