सक्ती

राम मंदिर चंदा चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन सक्ती में किया गया

सक्ती में कांग्रेस का विशाल विरोध प्रदर्शन: राम मंदिर चंदे में अनियमितता का आरोप

सक्ती – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सक्ती जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल और शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला गया। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि गबेल और नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर की संयुक्त मेजबानी में हुए इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य राम मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित चोरी, वित्तीय अनियमितताओं और भाजपा द्वारा चंदा उगाही के दुरुपयोग को उजागर करना था। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने राम भक्तों की आस्था पर चोट पहुंचाई है।
यह शांतिपूर्ण विरोध मार्च स्थानीय रेस्ट हाउस सक्ती से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा और वापस रेस्ट हाउस पर ही संपन्न हुआ:
रेस्ट हाउस सक्ती से शुरुआत होकर अग्रसेन चौक, नवधा चौक , पुरानी हटरी रोड ,राम मंदिर, रोड गुरुद्वारा रोड, बुधवारी बाजार हॉस्पिटल रोड कचहरी चौक से होकर वापस रेस्ट हाउस मे समापन हुआ
रश्मि गबेल (जिला कांग्रेस अध्यक्ष) सक्ती ने कहा कि
“भाजपा शासनकाल में राम मंदिर के चढ़ावे और चंदे का दुरुपयोग कर भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाई गई है। ऐसे कृत्य में शामिल लोगों पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।”
राकेश राठौर (नगर अध्यक्ष):
“राम मंदिर हम सभी का है। ऐसे में चंदा उगाही कर घोटाला कैसे किया गया? इस घोटाले में जो भी लोग संलिप्त हैं, उनके और उनके ‘आकाओं’ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।”
बलराम पांडे (जिला उपाध्यक्ष):
“भाजपा की कथनी और करनी में हमेशा फर्क होता है। अगर राम मंदिर के चंदे के पैसे का हिसाब पारदर्शी तरीके से जनता के सामने नहीं रखा गया, तो भविष्य में इस जन आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।”
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सक्ती- रश्मि गबेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर, ग्रामीण अध्यक्ष रामप्यारे सिदार, शम्सतमरेज खान उपाध्यक्ष नगर कांग्रेस, घनश्याम देवांगन, गिरधर जायसवाल पिंटू ठाकुर, हरीश कालू अग्रवाल, कालूरघुनाथ, भुरू अग्रवाल, रवि देवांगन, लाला सोनी, रामसंजीवन देवांगन, अनिल देवांगनमनोज जायसवाल, पियूष राय, नारायण सिदार, समयलाल गबेल ,कुसुम यादव, विशाल सरपंच, देवलहरे सचिव एवं काफी संख्या में सक्ती जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।