थाना बिर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.780 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार


सक्ती / बिर्रा – पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना बिर्रा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा परिवहन एवं बिक्री के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3.780 किलोग्राम गांजा और परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी जब्त की गई है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 57,800 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 11 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी में गांजा रखकर बिक्री करने जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सिलादेही स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर आरोपी कैलाश कुमार आजाद को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.780 किलो गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा पुरुषोत्तम साहू निवासी ठकुरडिया से लाकर बेच रहा था। इसके बाद पुलिस ने in-to विवेचना के तहत दूसरे आरोपी पुरुषोत्तम साहू को उसके घर से गिरफ्तार किया। दोनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया।
थाना बिर्रा पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. कैलाश कुमार आजाद, उम्र 37 वर्ष, निवासी टूडरी, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
2. पुरुषोत्तम साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी ठकुरडिया, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़




