सक्ती

14 जुलाई को सक्ती में होगा श्री सिद्ध हनुमान जी के 40वें स्थापना दिवस एवं 165वीं भव्य महाआरती महोत्सव

सक्ती – 14 जुलाई को श्री सिद्ध हनुमान जी के 40वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित 165वीं भव्य महाआरती में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं प्रसिद्ध अभिनेता अनुराग शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।इस दिव्य एवं भक्तिमय आयोजन में आप सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री सिद्ध हनुमान जी की महाआरती में सम्मिलित हों, पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।