सक्ती
जिले के 125 उपार्जन केंद्रों के प्रभारी बनाए गए ग्राम पंचायत सचिव

सक्ती – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा धान उपार्जन का कार्य सुचारु रुप से संचालित किये जाने हेतु जिले के 125 उपार्जन केंद्रों का संचालन ग्राम पंचायत के सचिवों को सौंपा गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 धान खरीदी अंतर्गत समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानो से धान खरीदी कार्य को सुचारु रुप से संचालित किए जाने के लिए जिले के सभी 125 उपार्जन केंद्रों में ग्राम पंचायत सचिवो को उपार्जन केन्द्र प्रभारी का प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश के तहत इनमें सक्ती विकासखंड के 23 उपार्जन केंद्र, मालखरौदा एवं जैजैपुर के 35 35 और डभरा विकासखंड के 32 उपार्जन केंद्रों को ग्राम पंचायत सचिव के प्रभार में सौंपा गया है।


