सक्ती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 164 वीं महाआरती में पंडित धनेश कृष्ण शास्त्री हुए शामिल

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 164 वीं महाआरती में पंडित धनेश कृष्ण शास्त्री हुए शामिल kshititech

सनातन सशक्तिकरण का  सशक्त माध्यम है महाआरती

सक्ती-   श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की 164 वीं महाआरती में शामिल कथावाचक पंडित धनेश कृष्ण शास्त्री सकरेली (ब)ने महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार का कार्य अनुकरणीय है प्रभु से प्रार्थना है कि यह महाआरती अनवरत चलता रहे तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती सनातन सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है।
इन पलों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी- अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या ओम वैष्णव, सुनीता अमित तंबोली, पुष्पा रिंकू निर्मलकर, आंचल योगेश देवांगन, चमेली संतोष देवांगन के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।
आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार- यशोदा साहू तथा शाम का श्रृंगार- अंशु, शालू, स्वीटी के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था यातायात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा, अमित तंबोली के द्वारा चढ़ाया गया। आज का सिंदूर अभिषेक- रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव लीना विकास बरेठ तथा सुंदरकांड_ एकांश बरेठ, आदित्य अग्रवाल, साहस अग्रवाल,  सीमा डीलक चौहान, होमीषा बरेठ,अंजू अग्रवाल, तुषार गिरधर जायसवाल, ज्येष्ठ चतुर्वेदी के द्वारा कराया गया। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य योगेश देवांगन को सौभाग्य माला भेंटकर जन्म दिवस की बधाई दी गई। विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से गौरव यादव, योगेश देवांगन के द्वारा लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर  रहे हैं।