बंधक बनाकर भिक्षुक महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, अब आरोपी सलाखों के पीछे

आरोपियों को 04 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना जैजैपुर पुलिस की महिला संबंधी अपराध पर कार्यवाही
सक्ती – जिले के जैजैपुर थाना अंतर्गत एक भिक्षुक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, पुलिस ने आरोपियों को 04 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेज दिया है, मामले के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह भीख मांगकर अपना गुजर बसर करती है कि दिनांक 29.06.2026 के सुबह 07:00 बजे भीख मांगने अपने घर से निकली थी भीख मांगकर करीबन 11:00 बजे अपने घर वापस आ रही थी राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा के घर के पास रोड पर पहुंची थी तभी आरोपी राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा एवं छतराम कंवर उर्फ टुकुलाल पीड़िता के हाथ बांह को पकड़कर जबरदस्ती खींचते हुए राजकुमार के घर ले गये और घर का दरवाजा बंद कर राजकुमार कंवर पीड़िता के हाथ को पीछे से पकड़ा था तथा छतराम कंवर पीड़िता को जबरदस्ती बहुत सारा महुआ शराब पिला दिया जिससे पीड़िता मदहोश होकर जमीन पर गिर गई तब आरोपी राजकुमार कंवर और छतराम कंवर पीड़िता से मदहोशी के हालत में दिनांक 29.06.2026 के प्रात: 11:00 बजे से दिनांक 30.06.2026 के शाम 05:00 बजे तक पीड़िता के इच्छा के विरूद्ध बारी बारी से लगातार दुष्कर्म किए है। कि सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। जो पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डॉ भुनेश्वरी पैंकरा द्वारा महिला संबंधी गंभीर अपराध में तत्काल अपराध कायमी कर निराकरण करने निर्देशित करने पर थाना जैजैपुर में आरोपियों के विरूद्ध अप. क्रमांक 175/2026 धारा 70(1), 127(2) भा. न्या. सं. कायम कर तत्काल टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश कर कायमी के 04 घंटे के भीतर हिरासत में लेकर थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को घटना कारित करना स्वीकार करने पर दिनांक 04.07.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपीगण का जेल वारण्ट जारी करने पर उपजेल सक्ती भेजा गया है।




