सक्ती

29 जुलाई को श्री श्याम मंदिर बाराद्वार में होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन

परम पूज्य गोस्वामी गोविंद बाबा के सानिध्य में पहुंचेंगे दूर-दूर से भक्तजन

29 जुलाई को श्री श्याम मंदिर बाराद्वार में होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन kshititech

सक्ती –  आगामी 29 जुलाई 2026 को बाराद्वार के श्री श्याम मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया है।यह आयोजन परम पूज्य गोस्वामी गोविंद बाबा के सानिध्य में होगा। जिसमें आचार्य बाँके बिहारी गोस्वामी “बाँके बाबा” एवं आचार्य पवन कृष्ण गोस्वामी भी मौजूद रहेंगे। तथा कार्यक्रम के दौरान गुरु पूर्णिमा उत्सव मंत्र दीक्षा एवं गुरु चरण पूजन कार्यक्रम होगा उपरोक्त जानकारी देते हुए मदन मोहन ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव दिनांक 29 जुलाई 2026 बुधवार को छत्तीसगढ़ स्थित श्री राधा मदनमोहन श्री श्याम मन्दिर बाराद्वार में मनाया जायेगा। इस अवसर पर गुरु चरण पूजन एवं मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम प्रातः 7 बजे से पूज्य गुरुदेव श्रद्धेय गोस्वामी गोविन्द बाबा भागवत मर्मज्ञ एवं आचार्य बाँके बिहारी गोस्वामी, आचार्य पवन कृष्ण गोस्वामी के संयुक्त सानिध्य में आरभ्भ होगा। ट्रस्ट के सदस्यों ने सभी श्रद्धालु भक्त जनों को समय से पधार कर गुरु चरण पूजन एवं मंत्र दीक्षा ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है एवं 29 जुलाई को श्री श्याम मंदिर बाराद्वार में चरण पूजनः-प्रातः 7:00 बजे से भोजन प्रसादी 11:30 बजे से। आयोजित किया गया है।