सक्ती

महिला सम्मेलन की सक्ती जिला इकाई का भी हुआ गठन

महिला सम्मेलन की सक्ती जिला इकाई का भी हुआ गठन kshititech

रीना और आशा बनी प्रदेश पदाधिकारी तो वहीं सम्मेलन की महिला जिला अध्यक्ष बनाई गई उषा आनंद अग्रवाल


सक्ती- अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की सत्र 2026-28 की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें सक्ती जिला मुख्यालय की भी अग्रवाल समाज की सक्रीय महिलाओं को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं। तो वहीं सम्मेलन की सक्ती जिला इकाई का भी गठन किया गया है। उपरोक्त समस्त नियुक्तियां अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष  वंदना टीबड़ेवाल, राउरकेला उड़ीसा एवंछत्तीसगढ़ प्रदेश महिला अध्यक्ष  आशा अग्रवाल की स्वीकृति से की गई है जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी में संरक्षिका  किरण अग्रवाल, राजनांदगांव। श्रद्धा अग्रवाल, रायपुर। प्रमुख सलाहकार  किरण अग्रवाल, चांपा।वरिष्ठ उपाध्यक्ष  सुनीता चौधरी, रायपुर महामंत्री  सरिता अग्रवाल, रायपुर। ज्योति सुल्तानिया, बिलासपुर।प्रदेश संगठन मंत्री ममता अग्रवाल सक्ती, प्रदेश कोषाध्यक्ष उषा अग्रवाल, बिलासपुर। प्रदेश संयुक्त मंत्री  रीना गेवाडीन सक्ती , प्रदेश मंत्री आशा गोयल सक्ती बनाए गए हैं तथा प्रांतीय स्तर पर हुई नियुक्तियों पर अग्रवाल समाज की महिलाओं ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। तथा उपरोक्त नियुक्ति पर  रीना गेवाडीन एवं श्रीमती आशा गोयल ने कहा है कि अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश में सम्मेलन की जिला तथा स्थानीय इकाइयों को मजबूत किया जाएगा। साथ ही अग्रवाल समाज की महिलाओं को संगठन की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा
अग्रवाल महिला सम्मेलन की सक्ती जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
प्रदेश संगठन ने सक्ती जिले में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमें जिलाध्यक्ष  उषा आनंद अग्रवाल,सक्ती।जिला सचिव ऋतु अग्रवाल।जिला कोषाध्यक्ष, रिंकी अग्रवाल
जिला सह सचिव,  मीनल अग्रवाल।जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनल अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, सारिका अग्रवाल बनाए गए हैं
महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा ने दी सभी सदस्यों को बधाई
प्रदेश अध्यक्ष  आशा राम अवतार अग्रवाल बिलासपुर ने उपरोक्त समस्त नियुक्तियां करते हुए कहा है महिला अग्रवाल सम्मेलन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करती हूं एवं मुझे विश्वास है कि आप सभी के सहयोग, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता से सम्मेलन के कार्यों को नई दिशा एवं नई ऊर्जा प्राप्त होगी