सक्ती

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के मार्गदर्शन में PMSMA अभियान का निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के मार्गदर्शन में PMSMA अभियान का निरीक्षण kshititech

सक्ती – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत आज दिनांक 09 जून 2026 को एमसीएच (MCH) सक्ती का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. पूजा अग्रवाल द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर गर्भवती महिलाओं को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, एएनसी (ANC) जांच, आवश्यक प्रयोगशाला परीक्षण, उच्च जोखिम गर्भावस्था (High Risk Pregnancy) की पहचान एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

सीएमएचओ ने स्वास्थ्य संस्थान में उपस्थित गर्भवती महिलाओं से चर्चा कर उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, संस्थागत प्रसव एवं चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र गर्भवती महिला को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, अभिलेखों के संधारण एवं लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। सीएमएचओ महोदया ने अभियान के सफल संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए निरंतर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने पर बल दिया।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच (ANC) सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।