भाजपा जिला सक्ती के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का गरिमामय समापन

संगठन सशक्तिकरण, वैचारिक प्रशिक्षण एवं आधुनिक तकनीक पर हुआ मंथन





सक्ती – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा जिला सक्ती का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 02 एवं 03 जून 2026 को कृष्ण पैलेस, डभरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ता विकास, विचारधारा, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया, आईटी एवं AI बूथ प्रबंधन तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं विषय विशेषज्ञों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ अतिथियों के आगमन, ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रदर्शनी अवलोकन के साथ हुआ। प्रदर्शनी दर्शन का नेतृत्व चक्रधर साहू एवं कवलधर प्रसाद साहू द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में जिला अध्यक्ष सक्ती टिकेश्वर सिंह गबेल , राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, सांसद जांजगीर चांपा लोकसभा श्रीमती कमलेश जांगड़े, संगठन मंत्री श्रीमती विद्या सिदार एवं श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव की उपस्थिति में प्रशिक्षण वर्ग की महत्ता, संगठन की विकास यात्रा एवं भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने की।
प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर विषय पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवरतन शर्मा ने राज्य की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक मूल्यों पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। सत्र की अध्यक्षता रामावतार अग्रवाल ने की। इसके पश्चात तृतीय सत्र में मीडिया प्रबंधन विषय पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कृष्ण कान्त चंद्रा ने संगठन के प्रभावी संवाद, जनसंपर्क एवं मीडिया की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी, जिसकी अध्यक्षता हेतराम देवांगन ने की।
चतुर्थ सत्र में कार्यकर्ता विकास – गुण, आचरण एवं दायित्व बोध विषय पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. खिलावन साहू ने की। वहीं पंचम सत्र में कार्य विस्तारविषय पर धमतरी महापौर जगदीश रामू रोहरा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।
षष्ठम व्यवहारिक सत्र में लाभार्थी संपर्क, सोशल मीडिया, आईटी एवं AI, मातृशक्ति समूह, कार्यालय एवं कोष प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन तथा नैरेटिव निर्माण जैसे विषयों पर समूहवार चर्चा एवं अभ्यास कराया गया। इस दौरान जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा एवं जिला संगठन सहप्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने संगठनात्मक कार्यशैली पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सत्र की अध्यक्षता प्रीतम सिंह गवेल ने की।
दशम सत्र में हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान – एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंचनिष्ठा विषय पर प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण विभाग डॉ. अवधेश जैन ने वैचारिक स्पष्टता एवं संगठन की मूल विचारधारा को विस्तार से समझाया। अध्यक्षता श्रीमती विध्या सिदार ने की। वहीं एकादश सत्र में देश के समक्ष चुनौतियां राजनीतिक एवं सामाजिक विषय पर राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता प्रीतम सिंह गबेल ने की। समापन सत्र में प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने कार्यपद्धति विषय पर संगठन की कार्यशैली एवं आगामी रणनीति पर मार्गदर्शन प्रदान किया। अंतिम जिज्ञासा समाधान सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों का समाधान कर संगठनात्मक दिशा स्पष्ट की। इस सत्र की अध्यक्षता टीकेश्वर गवेल ने की। तथा कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल ने की प्रशिक्षण वर्ग में जिला भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना रहा उक्त जानकारी सक्ती जिला संयोजक जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल ने दी।




