श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५९ वीं महाआरती में आचार्य पंडित निरंजन तिवारी हुए शामिल

सक्ती- श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती की १५९ वीं महाआरती में शामिल पंडित निरंजन तिवारी आचार्य (कोरबा) ने मंदिर परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के आग्रह पर महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला है इस हेतु मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद व्यक्त करता हूं तथा सबके कल्याण की कामना करता हूं। उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि सनातन संस्कृति जागरण की दिशा में महाआरती महती भूमिका अदा कर रही है ।
इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या ओम वैष्णव, दुर्गा वैष्णव, चमेली संतोष देवांगन, पुष्पा रिंकू निर्मलकर, आंचल योगेश देवांगन के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।
आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार पलक ठाकुर तथा शाम का श्रृंगार यशोदा साहू के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था यातायात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा,अमित तंबोली, जमुना देवांगन, चिराग वैष्णव के द्वारा चढ़ाया गया।
आज का सिंदूर अभिषेक रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव लीना विकास बरेठ, सपना मौर्या, चिराग वैष्णव तथासुंदरकांड प्रियंका विकास कोशील, निधि राहुल, गीतेश कुमार पांडे, आदित्य अग्रवाल, एकांश बरेठ, श्रीमती सीमा डीलक चौहान, सपना मौर्या के द्वारा कराया गया।
आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के संचालक कोंडके मौर्य तथा श्रीमती कल्पना मौर्य के वैवाहिक वर्षगांठ पर मंत्रोच्चार के साथ शुभ कामनाएं दी गई।
विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं।




