सक्ती

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जैजैपुर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

सक्ती – संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) जैजैपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संस्था में कोपा (COPA), आईओटी एवं स्मार्ट हेल्थकेयर, फिटर तथा डीसीएम व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्था के प्राचार्य ने  सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के बेहतर अवसरों का लाभ उठा सकें।