सक्ती

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 01 जून को बंदोरा में समाधान शिविर का होगा आयोजन

शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सहायक अभियंता  क्रेडा नोडल अधिकारी नियुक्त

सक्ती – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल बंदोरा में 01 जून 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत आयोजित बंदोरा समाधान शिविर में ग्राम पंचायत बंदोरा, मंद्रागोढ़ी, गोरखापाली, डिक्सी, मोहंदीकला, आड़िल, नौरंगपुर, औरदा, सुलौनी, सोनादुला, कटारी, आमनदुला, मोहतरा, नवागांव, पोता, सकर्रा, बुंदेली, ढिमानी, करिगांव एवं दर्राभांठा ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण, जिला सक्ती को बंदोरा शिविर स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।