सक्ती जिला बने लगभग 5 वर्ष हो रहा है परंतु अब तक जांजगीर जिला के नाम से ही स्वागत गेट जाना जा रहा है

सक्ती – सक्ती जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बासीन पाठ स्थित है जहां पर से कोरबा जिला शुरू होता है यहां पर पूर्व में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा स्वागत बोर्ड लगाया गया था जिसमें जांजगीर चांपा जिला में आपका स्वागत है लिखा हुआ है इसके अलावा चांपा संभाग लिखा हुआ है जबकि सक्ति जिला का गठन 2022 में हुआ है अभी वर्तमान में 2026 चल रहा है कुल मिलाकर जिला बने लगभग 5 साल होने को है बावजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने अभी तक स्वागत बोर्ड में सक्ती जिला नहीं लिखा है जो कि अधिकारियों की घोर लापरवाही को उजागर करता है वर्तमान में 1 साल से अधिक हो गया पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता कार्यालय खुले बावजूद अधिकारी जिले का किस प्रकार से भ्रमण कर रहे हैं यह भली भाती समझा जा सकता है वही सक्ती जिला को अभी भी जांजगीर-चांपा जिला दिखाए जाने पर लोग मैं अधिकारियों के प्रति धीरे-धीरे गुस्सा बढ़ रहा है तो वही इस मार्ग में आवागमन करने वाले लोग भ्रमित भी हो रहे हैं वह समझ नहीं पा रहे हैं कि वह सक्ती जिला में हैं या जांजगीर चांपा जिला में जिससे आम जनता को हर समय भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है ।


