सक्ती

नौतपा हिट वेव से बचाव हेतु अग्रवाल समाज द्वारा जागरूकता एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील – संतोष अग्रवाल

सक्ती- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा जारी नौतपा एवं हिट वेव एडवाइजरी के अनुपालन एवं हेतु अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने सम्पूर्ण भारत के अग्रवाल समाज से अपील किया है कि भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं सलाहों की भीषण गर्मी एवं लू के प्रभाव से बचाव हेतु सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, होटल , मकानों एवं अन्य धार्मिक, सामाजिक संस्थानों को आवश्यक सावधानियाँ अपनानी चाहिए।
समाज मारवाड़ी समाज के सभी प्रतिष्ठानों में ठंडे पेयजल, ओआरएस, ग्लूकोज, नींबू पानी आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया ताकि श्रमिकों, कर्मचारियों एवं आमजनों को गर्मी से राहत मिल सके साथ ही अपने अपने क्षेत्रों के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक संगठनों से अपनी ओर से भी जन-जागरूकता हेतु अपील जारी करने का आग्रह किया।

विदित हो कि इस वर्ष नौतपा आज 25 मई 2026 से शुरू होकर 2 जून 2026 तक रहेगा। भारतीय परंपरा और ज्योतिष में नौतपा को वर्ष का सबसे गर्म दौर माना जाता है, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है और धरती पर तेज गर्मी पड़ती है। इन नौ दिनों में तापमान काफी बढ़ सकता है, जिससे लू और डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। इसलिए दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पीते रहें, आम पानी, बेल शरबत, नारियल पानी, जूस का अधिक से अधिक सेवन और हल्का एवं पौष्टिक भोजन करें तथा बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
संतोष अग्रवाल ने सम्पूर्ण समाज से निवेदन किया है कि आप सब इस नौ दिन के नौ तपा मे कम से कम घर से बाहर निकले। इसी के साथ अपना और अपने परिवार का इस प्रचण्ड गर्मी से बचाव करते हुये उनका ख्याल रखे..
इसके अतिरिक्त लू से प्रभावित व्यक्तियों के प्राथमिक उपचार एवं त्वरित चिकित्सा सहायता यथा संभव उपलब्ध कराने के उपायों के साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों का पालन करें।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ने कहा कि भीषण गर्मी एवं हिट वेव की स्थिति को देखते हुए सभी औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सामाजिक जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने कर्मचारियों, श्रमिकों एवं ग्राहकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। श्री मित्तल ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज के बिना बिल्कुल अधूरा है।अग्रवाल समाज की लोक गाथा गाई जाती हैं। आज राष्ट्रीय स्तर पर जितने भी धर्मशाला, पशालाएं , सराय, स्कूल, कॉलेज, मंदिर, देवरों, बाबरी अग्रवाल समाज की पहचान है। ऐसे में समाज आगे आकर इस जन सेवा संकल्प में अपनी महत्ती भूमिका दर्ज करें।