सक्ती में पहला सफल डेंटिजेरस सिस्ट ऑपरेशन, 10 वर्षीय बालक का निःशुल्क हुआ इलाज

निःशुल्क उपचार से परिजनों ने किया डॉक्टरो का आभार व्यक्त

सक्ती – 10 वर्षीय बालक के जबड़े में डेंटी जेरस सिस्ट का सक्ती के प्रसिद्ध डॉक्टर आशुतोष कुमार जायसवाल (दंत रोग विशेषज्ञ ) डॉक्टर राहुल अग्रवाल (सर्जन) एवं डॉक्टर राशी अग्रवाल (बीडीएस) तथा राधा महंत ने सफल ऑपरेशन कर उपलब्धि हासिल की है । वही यह ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क होने से परिजनों ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया है । वही सक्ती में इस प्रकार का यह पहला सफल ऑपरेशन है ।
दरअसल सक्ती के निकट ग्राम पंचायत परसदा कला के निवासी दिनेश पटेल के पुत्र रामकृष्ण पटेल (10 वर्ष ) विगत 6 माह से दांत मसूड़े दर्द से परेशान था खाना खाने में भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था , मसूडे मे सूजन बढ़ती जा रही थी , बच्चा दर्द सहन नहीं कर पा रहा था , परिजनों ने यहां डॉ राजेश अग्रवाल को दिखाया डॉक्टर राजेश अग्रवाल ने एक-रे की सलाह दी ,एक्स-रे में दांत मसूड़े के पास गांठ दिखाई दी तब उन्होंने सक्ती के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशुतोष कुमार जायसवाल के पास भेजा, एकस-रे देखने के बाद उन्होंने सर्जरी करने की सलाह दी, परिजनों ने स्पर्श हॉस्पिटल में बच्चे को भर्ती करवाया और दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशुतोष कुमार जायसवाल , डॉक्टर राहुल अग्रवाल और राशी अग्रवाल ने मिलकर डॉ आशुतोष की क्लीनिक में 19 मई मंगलवार की शाम सफल ऑपरेशन किया, जो लगभग 50 मिनट तक चला और सिस्ट को सफलता पूर्वक कड़ी मेहनत से निकाल दिया ।
क्या होता है डेंटिजेरस सिस्ट
मसूड़े जबड़े की हड्डियों में ठोस सामग्री से भरी हुई एक छोटी सी गांठ होती है समय पर उपचार न होने से यह आसपास की हड्डी और दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकती है डेंटि जेरस सिस्ट यह आमतौर पर और अविकसित या निकली हुई अक्ल दाड या दूध के दांत के ऊपर या उसके आसपास अविकसित होती है , समय पर उपचार नहीं होने से यह बीमारी बड़ा रूप धारण कर सकती है जिससे बच्चे की जान को खतरा भी रहता है रामकृष्ण पटेल को यही बीमारी थी जिससे वह परेशान था ।
इन डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन
सक्ती के प्रसिद्ध डॉक्टर आशुतोष कुमार जायसवाल (दंत रोग विशेषज्ञ ) डॉक्टर राहुल अग्रवाल (सर्जन) एवं डॉक्टर राशी अग्रवाल (बीडीएस) तथा राधा महंत ने सफल ऑपरेशन कर उपलब्धि हासिल की है । वही यह ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क होने से परिजनों ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया है ,वही सक्ती में इस प्रकार का यह पहला सफल ऑपरेशन है।
डॉ. राहुल की देखरेख में भर्ती
सक्ती के सर्जन डॉक्टर राहुल अग्रवाल की देखरेख में बालक रामकृष्ण पटेल शहर में संचालित स्पर्श हॉस्पिटल में एडमिट है , और उपचार जारी है।
ओस्टेम डेंटल चेयर डॉ आशुतोष की क्लीनिक में उपलब्ध
ओस्टेम डेंटल चेयर दंत चिकित्सा क्लिनिक का सबसे महत्वपूर्ण उपकरण है, यह अति आधुनिक है जिसे दंत चिकित्सकों की कार्यक्षमता बढ़ाने और मरीजों को अधिकतम आराम देने के लिए डिज़ाइन किया गया है. आधुनिक डेंटल चेयर में एर्गोनोमिक डिज़ाइन, उन्नत तकनीक और संक्रमण नियंत्रण का विशेष ध्यान रखा जाता बेहतर एलईडी ऑपरेटिंग लाइट (LED Operating Lamp): मुँह के अंदर स्पष्ट दृश्यता के लिए एडजस्टेबल और तीव्र रोशनी वाले एलईडी लैंप लगे होते हैं, जो छाया (Shadow) रहित होते है,संक्रमण नियंत्रण और आसान सफाई कुर्सी की गद्दियाँ सीमलेस और एंटीमाइक्रोबियल (Antimicrobial) सामग्री से बनी होती हैं, ताकि कीटाणु न पनपें और सफाई में आसानी हो. इससे मरीज को आराम मिलता है और डॉक्टर को भी उपचार करने में सुविधा होती है , शहर में ओस्टेम डेंटल चेयर डॉ. आशुतोष की क्लीनिक में उपलब्ध है, इस प्रकार की चेयर उपलब्ध होने से अंचल के दंत रोगीओ को लाभ मिल रहा है।


