महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार
सक्ती – पेट्रोल-डीजल की कीमतों और महंगाई को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा शुक्रवार को स्थानीय शासकीय विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता आयोजित कर केंद्र सरकार पर आरोप लगाए गए। कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई और ईंधन संकट को लेकर मोदी सरकार को घेरने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा के जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कांग्रेस के आरोपों को “तथ्यों से परे और राजनीतिक निराशा का परिणाम” बताया। पत्रकार वार्ता में अकलतरा विधायक ने प्रधानमंत्री की हालिया अपीलों पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस दौरान चंद्रपुर विधायक , जैजैपुर विधायक तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद रहीं। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि वर्ष 2013 की तुलना में आज खाद्य सामग्री, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम आदमी प्रभावित हो रहा है। हालांकि भाजपा समर्थकों का कहना है कि कांग्रेस जानबूझकर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और वैश्विक आर्थिक संकट की अनदेखी कर रही है। भाजपा नेताओं के अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान अमेरिका युद्ध से जो वैश्विक तेल संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर दुनिया के लगभग सभी देशों पर पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद भारत में केंद्र सरकार ने केंद्र एवं राज्य स्तर में लगने वाले पेट्रोलियम पर टैक्स को कम किया जिससे पेट्रोल डीजल के दाम में आंशिक वृद्धि हुई केंद्र सरकार ने गरीबों और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए लगातार योजनाएं चलाई हैं। भाजपा पक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में मुफ्त राशन योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत और आधारभूत संरचना विकास जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सक्ती भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि यूपीए शासनकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार और नीति पक्षाघात के कारण देश आर्थिक रूप से कमजोर हुआ था, जबकि आज भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और निवेश, रक्षा, तकनीक तथा विदेश नीति के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि इन यात्राओं के कारण भारत को वैश्विक निवेश, रणनीतिक साझेदारी और आर्थिक अवसर मिले हैं। टिकेश्वर सिंह गबेल का कहना है कि कांग्रेस विकास कार्यों और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों को स्वीकार करने के बजाय केवल नकारात्मक राजनीति कर रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार संकट की परिस्थितियों में जनता से संयम और संसाधनों के संतुलित उपयोग की अपील कर रही है, जिसे कांग्रेस गलत तरीके से पेश कर राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि देश की जनता अब विकास और स्थिर नेतृत्व के साथ खड़ी है तथा केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से प्रभावित होने वाली नहीं है। कांग्रेस को देश की जनता लगातार नकार रही है कांग्रेस अपना जनाधार खोते जा रहा है और कांग्रेस सत्ता से लगातार दूर होने की वजह से बौखला गई है तथा बौखलाहट में अनर्गल एवं झूठाआरोप लगा रही है


