एक युद्ध नशे के विरुद्ध स्लोगन के साथ जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन कर रहा है जागरूक



एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के बढ़ती समस्या को रोकने जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन कि पहल
सक्ती । खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार “सही दवा – शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार” जनजागरूकता अभियान के 13 वें दिन 09.05.2026 को खाद्य एवं औषधि प्रशास जिला सक्ती के द्वारा स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों (नारकोटिक दवाओं) तथा एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग के संबंध में ग्राम पंचायत जर्वे एवं जाजंग के नागरिकों के मध्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाओं के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस की बढ़ती समस्या तथा नारकोटिक दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी गयी
टीम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन से औषधि निरीक्षक दुर्गेश कैवर्त, प्रतिमा राजपूत एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य उपस्थित रहे उनके द्वारा ग्रामीणों को नशा एवं दवा दुरुपयोग से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देने के साथ शपथ दिलाई गयी।


