केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल ने अघरिया बंधुओं से किया सौजन्य भेंट

सक्ती- अघरिया समाज संगठन के विस्तारीकरण एवं सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल अखिल भारतीय अघरिया समाज एवं छत्तीसगढ़ अघरिया विकास समिति के लोगों से सामूहिक एवं सौजन्य भेंट किया, यह जानकारी देते हुए पूर्व महासचिव एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि अघरिया समाज के प्रथम महिला अध्यक्ष के बिलासपुर आगमन पर आज होटल लालाजी में नारी शक्तियों ने गर्मजोशी ने उनका स्वागत किया।
पश्चात उपस्थित सामाजिक बंधुओं एवं महिलाओं से सौजन्य मुलाकात करते हुए ऊषा पटेल कहा कि आपने पहली बार एक महिला पर विश्वास व्यक्त करते सामाजिक संगठन की बागडोर मुझे सौंपा है निश्चित रुप से आप सबके आशाओं के अनुरूप संगठन को सशक्त बनाने हेतु समन्वय के साथ बेहतर प्रयास जारी है तथा आज चितरंजय भाई साहब के अल्प सूचना पर आपके बीच उपस्थिति हूं तथा शीघ्र ही जांजगीर क्षेत्र के वार्षिक सभा में आप सबसे फिर मुलाकात होगी तथा जहां हम सब मिलकर समाज विकास के लिए समुचित कदम उठाएंगे। हम सकारात्मक सोच के साथ हर अघरिया को संगठन से जोड़ना चाहते है पर संगठन के खिलाफ गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। इन पलों में अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने सपरिवार अभिनंदन करते हुए कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल के अगुवाई में नारी शक्तियों के सक्रिय व सकारात्मक पहल से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है जो स्वागतेय है।
इन पलों में अखिल भारतीय अघरिया समाज के साथ अघरिया विकास समिति के पदाधिकारियों में उमाशंकर पटेल , अमर सिंह, वंशीधर पटेल, सादेलाल पटेल, पुणेश पटेल, रघुराज सिंह,आर्यभट्ट,दिलीप कौशिक, खम्भन कौशिक आदि पदाधिकारियों के अलावा सामाजिक बंधुओं के साथ नारीशक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर अतिथियों ने दिव्या सत्येंद्र कौशिक की लाडली आन्वी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामनाएं की।


