सुशासन तिहार 2026: जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम लहंगा में 6 मई को होगा समाधान शिविर का आयोजन

20 ग्राम पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
सक्ती – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्तियो तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सक्ती जनपद पंचायत के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला लहंगा में 06 मई 2026 को ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। जारी आदेश के तहत सक्ती जनपद पंचायत के सम्मिलित ग्राम लहंगा, पासीद, किरारी, खुटदहरा,रेडा, सरवानी बा, सकरेली बा, डूमरपारा, डेरागढ, बाराद्वारबस्ती, पलाडीखुर्द, पलाडीकला, नन्दौरखुर्द, नन्दौरकला, लवसरा, बेल्हाडीह, नगरदा, कुरदा,जर्वे, सुन्दरेली ग्राम पंचायत क्लस्टर में शामिल है। शिविर के सफल संचालन हेतु सक्ती जनपद पंचायत अंतर्गत लहंगा शिविर स्थल के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण, जिला सक्ती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


