सक्ती

स्वास्थ्य सेवाओं में कसावट: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.  पूजा अग्रवाल का सख्त  औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

सक्ती-  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल एवं विभागीय जिला अधिकारी, कर्मचारी द्वारा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का सघन एवं औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसानियाकला सहित अन्य उप स्वास्थ्य केंद्रों रगजा, परसदा खुर्द, केरीबंधा का भ्रमण कर जिले में ग्रामीण स्तर पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया स्वास्थ्य केंद्र मसनियाकला में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी, कर्मचारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिए निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान संस्थागत प्रसव, हाई रिस्क प्रेगनेंसी प्रबंधन, एनडीसी डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, नियमित टीकाकरण तथा यू वीन डाटा प्रविष्टि, 100 टीबी कैंपेन,  प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई, डॉ. अग्रवाल ने संबंधित रजिस्टरों का गहन मिलान कर अभिलेख की  अद्यतन स्थिति की जांच की।  साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों की समय पर उपस्थित कार्य प्रणाली एवं सेवा गुणवत्ता का भी कड़ाई से मूल्यांकन किया गया।  उन्होंने मौके पर ही आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्य कर्मचारी को गुणवत्ता युक्त सेवाएं सुनिश्चित करने एवं शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए । उल्लेखनीय है कि उनके द्वारा प्रत्येक गुरुवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य केन्द्रों का नियमित भ्रमण किया जाता है जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के निगरानी और जवाब दे ही मजबूत हो रही है