सक्ती
वेदांता पावर प्लांट सिंघीतरई हादसा मामले में 5 मई तक साक्ष्य प्रस्तुत करने की गई अपील

सक्ती- जिला सक्ती के तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम सिंघीतरई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में 14 अप्रैल 2026 को हुए हादसा तथा श्रमिकों की मृत्यु से जुड़े पहलुओं की जांच के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी, डभरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस घटना से संबंधित किसी भी प्रकार के साक्ष्य, दस्तावेज या जानकारी 05 मई 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी, डभरा के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है। आमजन एवं संबंधित व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपने साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।


