मो. नफीस कुरैशी का दिल्ली के नोएडा में हुआ निधन

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश कुरैशी के थे बड़े भाई, 30 अप्रैल को सक्ती में होगा अंतिम संस्कार
सक्ती – नगर पालिका परिषद सक्ती के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश कुरैशी के बड़े भाई एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद नफीस कुरैशी का आज दिनांक- 29 अप्रैल 2026 दिन- बुधवार को नोएडा दिल्ली में हार्ट अटैक से महज 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे अपनी बिटिया से मिलने के लिए नोएडा गए हुए थे। वहीं एकाएक हार्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हो गई। मोहम्मद नफीस खान की मृतदेह को हवाई जहाज से दिल्ली से रायपुर एवं रायपुर से सक्ती लाया जाएगा तथा उनका अंतिम संस्कार 30 अप्रैल 2026 दिन-गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे सोंठी सक्ती स्थित कब्रिस्तान में होगा। मोहम्मद नफीस खान के निधन पर जहां विभिन्न संगठनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। तो वहीं वे मृदुभाषी। मिलनसार एवं एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान तक रखते थे। उनके एक पुत्र एवं दो पुत्रियां थी तथा मोहम्मद नफीस कुरैशी के निधन से कुरेशी परिवार में शोक की लहर फैल गई है तथा जैसे ही उनके निधन का समाचार लोगों को लगा लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निधन पर सक्ती शहर के विभिन्न राजनैतिक दलों। सामाजिक संगठनों एवं मुस्लिम समाज ने भी दुख व्यक्त किया है।


