कोरबा

कोरबा शहर को मिली नई सौगात श्री अग्रसेन गर्ल्स हॉस्टल का भव्य शुभारंभ

कोरबा शहर को मिली नई सौगात श्री अग्रसेन गर्ल्स हॉस्टल का भव्य शुभारंभ kshititech

कोरबा – दर्री रोड स्थित निखिल अग्रवाल संबंधित फर्म सदाशिव कैटल फीड इंडस्टरीज के नवीन प्रतिष्ठान ‘श्री अग्रसेन गर्ल्स हॉस्टल’ का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। हॉस्टल का शुभारंभ श्याम सुंदर अग्रवाल एवं दृष्टि अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल होकर अतिथियों ने हॉस्टल की व्यवस्था और उद्देश्य की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

श्री अग्रसेन गर्ल्स हॉस्टल के प्रबंधक निखिल गोपाल अग्रवाल ने बताया कि अक्सर शहरों में दुर दराज से आए शिक्षा ग्रहण करने वाली बेटियों को रहने एवं खाने की व्यवस्था सही ढंग से उपलब्ध नहीं हो पाती है जिसके चलते माता-पिता भी पीछे हट जाते हैं इसलिए हमने सोचा कि एक गर्ल्स हॉस्टल बनाकर उन्हें सुविधा उपलब्ध कराई जाए जिससे बेटियों को कम से कम इस क्षेत्र में तकलीफ ना हो और वह आगे बढ़े सके।

कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर संजू देवी राजपूत, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा नेता राकेश नागरमल अग्रवाल, पार्षद युगल कैवर्त, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष आशीष गोयल, उत्तम गोयल बोल बम ट्रेडर्स एवं राजकुमार अग्रवाल सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि श्री अग्रसेन गर्ल्स हॉस्टल छात्राओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से बेटियों के भविष्य को मजबूत आधार मिलेगा। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने निखिल अग्रवाल उनकी धर्मपत्नी सुनेहा अग्रवाल एवं उनके परिवार को इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और हॉस्टल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।