सक्ती
माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रभा जायसवाल ने किया राशन सामाग्री का वितरण

सक्ती- ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स सी जी -01 स्वर्णिम में डिस्ट्रिक्ट लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में क्लब की डिस्ट्रिक्ट माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रभा जायसवाल ने अपने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट अन्न दान के तहत एक गरीब परिवार की बेटी के शादी के अवसर पर आवश्यकतानुसार राशन सामाग्री, एवं सहयोग राशि प्रदान की और बेटी को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर, सचिव लीनेस निकहत करीम खान, कोषाध्यक्ष एवं माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दुबे , लीनेस मंजु जायसवाल,लीनेस अनीता सिंह, चेयरपर्सन लीनेस मीरा देवांगन , लीनेस कलेश्वरी साहु, एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


