सक्ती
चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष समाजसेवी रवि निगानिया का सड़क दुर्घटना में हुआ निधन

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

सक्ती – लैलूंगा शहर निवासी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा युवा समाज सेवी रवि निंगानिया का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। वे अपनी कार वाहन से जा रहे थे, तभी अंबिकापुर के रघुनाथपुर क्षेत्र में लमगांव-कोलकाता ढाबा के पास तीन वाहनों की जबरदस्त टक्कर होने से कार सवार रवि निगानिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई एवं उनकी कार के सामने हिस्से के परख़च्चे उड़ गए तथा इस हादसे में जहां लैलूंगा के निगानिया परिवार में शोक की लहर फैल गई है। तो वहीं युवा समाजसेवी एवं एक प्रतिष्ठित व्यापारी के निधन से पूरे प्रदेश में अग्रवाल समाज सहित चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं व्यापारी संगठनों ने उनके इस निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।


