सक्ती नगर फल दुकानों में हो रही है हल्के एवं केमिकल युक्त फलों की बिक्री

फल विक्रेता रहे सावधान- केमिकल से अगर पकाया फल तो होगी कानूनी कार्रवाई
सक्ती – सक्ती नगर के फलों दुकान में बिलासपुर के व्यापारियों द्वारा पिकअप एवं मेटाडोर में फलों की सप्लाई की जाती है जो फल बाहर बिक्री नहीं हो पाते हैं उन फलों को व्यापारियों द्वारा छोटे-छोटे शहरों में बिक्री करने हेतु फलों दुकानों में सप्लाई कर दिया जाता है उन फलों की क्वालिटी हल्की होने की वजह से एवं उन फलों को केमिकल द्वारा पकाकर बिक्री किया जाता है जिसके वजह से आम जनता के सेहत में सुधार आने की बजाय कैंसर जैसे एवं प्राण घातक बीमारियों से शरीर ग्रस्त हो जाता है ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में हल्के फलों को मंगाकर ऊंचे दामों पर बेचा जाता है आम आदमी अपनी सेहत बनाने के लिए फलों को खरीदता है परंतु उसे यह नहीं मालूम कि वह अपने शरीर को एवं सेहत को उल्टा खराब कर रहा है बाहर की व्यापारी अपने हल्के क्वालिटी फलों को छोटे शहरों में बेचकर पूरा मुनाफा वसूल कर रहे हैं आम जनता के लोगों के सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है उनको आम जनता की सेहत से कोई सरोकार नहीं है ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में केमिकल युक्त फलों की सप्लाई की जा रही है खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा भी कभी किसी प्रकार की जांच नहीं की जाती है जनता के सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है ऊन फल विक्रेताओं के ऊपर शासन प्रशासन को ध्यान देना चाहिए एवं उचित समय में जांच कर इन पर कार्यवाही होनी चाहिए ताकि आम जनता अपनी रकम का पूर्ण भुगतान कर सही फल प्राप्त कर सके।
पूरे क्षेत्र में विगत एक लंबे समय से फलों को केमिकल से पकाने का कारोबार जोरों से चल रहा है। तथा इस पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं है। किंतु अब शासन इस बात को लेकर संवेदनशील होना चाहिए।
व्यापारी एवं किसान रहें सावधान!
शासन ने कहा है कि केमिकल से फल पकाए तो होगी कार्रवाई, FSSAI ने दिए सख्त निर्देश. FSSAI ने फलों को कृत्रिम तरीके से पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक केमिकल्स के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी है. इसके तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फल मंडियों, गोदामों और थोक विक्रेताओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी।


