Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

जिले के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक तथा मोर्चा प्रकोष्ठ के सम्मेलन में भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हुए

सक्ती ‌ । भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर में विधानसभा स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक तथा संयुक्त मोर्चा प्रकोष्ठ सम्मेलन 7 जून बुधवार को संपन्न हुआ, जिसमे भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हुए। छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन ने सर्वप्रथम विधानसभा स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लिया उसके पश्चात उन्होंने मोर्चा प्रकोष्ठ के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी मे नरेंद्र मोदी के सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया और कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने यहां देश के उन गरीब परिवारों को आवास देने का काम किया है साथ ही हमारी माता बहनों की समस्या को देखते हुए 9,6 करोड़ परिवार को उज्जवला योजना से गैस दिया गया उसी प्रकार केंद्र सरकार ने 5 लाख तक के इलाज को निशुल्क किया आयुष्मान भारत योजना के 1,7 करोड़ लाभार्थी है उससे पूर्व मोदी जी ने माता बहनों के लिए शौचालय योजना भी दिया है साथ ही घर घर पानी पहुंचाने का काम कर रहे है किसान सम्मान निधि के रूप में नरेंद्र मोदी जी किसानों के लिए 6000 की किसान सहायता राशि प्रतिवर्ष दे रहे हैं साथ ही उनके द्वारा कोरोना काल में मुफ्त वैक्सीन दिया 5 किलो मुफ्त अनाज लगातार कोरोना काल से दिया जा रहा हैं नरेंद्र मोदी जी ने देश में सभी लोगो के हित के लिए कार्य किया है ऐसे हमारे नरेंद्र मोदी जी जो अपने देश के लिए घंटों काम करते हैं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भी पार्टी के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें साथ ही कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की सरकार है लेकिन यह छत्तीसगढ़ मे ऐसा मुख्यमंत्री बैठा है जिसने गरीबों का आशियाना छीन लिया यहां छत्तीसगढ़ में हर जगह घोटाला ही घोटाला है इस प्रदेश की सरकार ने गरीबों का खून चूसने का कार्य किया है धान पर किसान भाइयों को 52000 करोड़ केंद्र सरकार ने दिया एवं मात्र 11000 करोड राज्य सरकार ने दिया है और राज्य की सरकार वाहवाही लूट रही है छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है ऐसे सरकार को सत्ता से उतारकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ महतारी का कर्ज उतारना है संयुक्तमोर्चा सम्मेलन को जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल जांजगीर लोकसभा सांसद गुहाराम अजगले ने भी संबोधित किया इस सम्मेलन में शक्ति जिला प्रभारी गुरपाल सिंह भल्ला पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सांसद गुहाराम अजगले प्रीतम सिंह गबेल पूर्व सांसद कमला पाटले विधायक सौरभ सिह पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े गिरधर गुप्ता जी गुरपालसिंह भल्ला,,विद्यासीदार पूर्व विधायक खिलावन साहू विधानसभा प्रभारी विकास केडिया विवेक रंजन सिंहा गोपी सिंह ठाकुर जिले के उपाध्यक्ष गण जिला के महामंत्री मिडिया प्रभारी,सहप्रभारिगण,आई टी सेल,सोशल मिडिया सहित सभी 7 मोर्चा के अध्यक्ष पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष ऑन भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।