सक्ती

नाबालिक लडकी को प्यार करने व शादी का झांसा देकर किया लगातार दैहिक शोषण

बाराद्वार – विवरण इस प्रकार है कि आरोपी द्वारा नाबालिक लड़की को प्यार का झांसा देकर दिनांक 10.06.25 ,11.06.25 एवं 13.06.25 को पीड़िता के घर आकर लगातार शारीरिक संबंध बनाकर दुराचार किया है तथा दिनांक 31.07.25 की रात्रि में प्रदीप केंवट अपहृता के घर आकर उसें अपने साथ रायपुर ले जाकर शादी करके पत्नी बनाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाकर दुराचार किया है जिससे 03 माह गर्भवती करने के संबंध में की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया । उक्त घटना में  रामपुर कोरबा से आरोपी प्रदीप केंवट पिता स्व. सुशील केंवट उम्र 26 साल निवासी सरहर थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छग) के विरूध्द कार्यवाही करते हुये दिनांक 18.09.25 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया गया है।