मल्दा में लक्ष्मी पूजा उत्सव का हुआ समापन

बिर्रा – नव युवक जय मां लक्ष्मी पूजा उत्सव समिति के तत्वाधान में गौरव ग्राम पंचायत मल्दा के ठाकुर देव पारा में दीपावली के शुभ अवसर पर पांच दिवसीय लक्ष्मी पूजा उत्सव के दौरान जस गीत प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। जसगीत में दो विधा में पुरस्कार रखा गया था। जिसमें सादा जस गीत में प्रथम पुरस्कार जय ठाकुर देव जस गीत पार्टी ग्राम बिर्रा को और झांकी जस गीत में प्रथम पुरस्कार जय मां गौटिन दाई जस गीत पार्टी ग्राम बोरसी को प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत गौरव ग्राम पंचायत मल्दा के ठाकुर देव पारा में नव युवक जय मां लक्ष्मी पूजा उत्सव समिति मल्दा के तत्वाधान में दीपावली के शुभ अवसर पर पांच दिवसीय लक्ष्मी पूजा उत्सव कार्यक्रम के दौरान जस गीत प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। इस संबंध में बस स्टैंड चौक मल्दा के युवा उत्तम कुमार कश्यप ने बताया कि नवयुवक जय महालक्ष्मी पूजा उत्सव समिति मल्दा के अध्यक्ष सितेश कुमार कश्यप, उपाध्यक्ष लेखराम कश्यप, सचिव विनोद कुमार देवांगन, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार कश्यप को बनाया गया है। आचार्य गोपाल दास वैष्णव हैं। मुख्य यजमान अमृत लाल देवांगन श्रीमती सुलोचना देवांगन और मनोज देवांगन श्रीमती गीता बाई देवांगन है। जसगीत प्रतियोगिता में दो विधा में अलग-अलग पुरस्कार रखा गया था। पहले सादा जसगीत गायन प्रतियोगिता और दूसरा झांकी जसगीत गायन प्रतियोगिता है। जिसमें सादा जस गीत में प्रथम पुरस्कार जय ठाकुर देव जस गीत पार्टी ग्राम बिर्रा को 13000 हजार रुपए और झांकी जस गीत में प्रथम पुरस्कार जय मां गौटिन दाई जस गीत पार्टी ग्राम बोरसी को 13000 हजार रुपए प्रदान किया गया है। इसी तरह सादा जसगीत में दूसरा पुरस्कार जय मां कंकालीन दाई जस गीत पार्टी नेगुरडीह को 11000 हजार रुपए और झांकी जस गीत में दूसरा पुरस्कार जय बजरंगी माता सेवा पार्टी लिमतरा को 11000 हजार रुपए प्रदान किया गया। तीसरा पुरस्कार सादा जस गीत में जय लाला चौरा जस गीत पार्टी पेंड्री को 9000 हजार रुपए प्रदान किया गया। झांकी जस गीत में नवकलसा जस गीत पार्टी ओरदा को तीसरा पुरस्कार 9000 हजार रुपए प्रदान किया गया। चौथा पुरस्कार सादा जसगीत में जय बजरंग जस गीत पार्टी ओंडेकेरा को 7000 हजार रुपए प्रदान किया गया और चौथा पुरस्कार झांकी जस गीत में जय मां मड़वा रानी जस गीत पार्टी कपिस्दा को 7000 हजार रुपए प्रदान किया गया। पांचवा पुरस्कार सादा जसगीत में श्री राम जस गीत पार्टी गोधना को 5000 हजार रुपए प्रदान किया गया और झांकी जस गीत में जय महामाया गीत पार्टी सोनादह को 5000 हजार रुपए प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त बेस्ट मांडर वादक में ग्राम पेंड्री को 500 रुपए एवं बेस्ट गायक के रूप में ग्राम नेगुरडीह को 500 रुपए और बेस्ट झांकी के लिए ग्राम बोरसी को 1000 हजार रुपए पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी गण मोहल्लेवासी और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


