सक्ती

कलेक्टर ने भाई दूज पर 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश किया घोषित

सक्ती – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2025 के लिए समस्त शासकीय कार्यालयों के लिए पूर्व में जारी सार्वजनिक अवकाश आदेश में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित आदेशानुसार दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 21 अक्टूबर को घोषित स्थानीय अवकाश को संशोधित करते हुए भाई दूज (दीपावली) पर्व के दिन गुरुवार 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंको, कोषालय, उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।