मां महामाया मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन


सक्ती – मां महामाया मंदिर मे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुंदर कांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया, साथ ही श्रीहरि नारायण भगवान जी की पूजा अर्चना कर मन्दिर के पुजारी बैगा गजराज सिंह जी सम्मान किया गया। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर शाम 5.30 बजे मंदिर में आचार्य हरिमिश्रा के साथ सभी भक्तगण सुंदरकांड का पाठ कर भगवान नारायण की अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ कर ,राम दरबार,एवम हनुमान जी की आरती कर,पुजारी गजराज सिंह सिदार का तिलक लगाकर वस्त्र, द्रव्य,भेट कर सम्मान किया उपस्थित भक्तो ने भी तिलक लगाकर,द्रव्य भेट कर , माता रानी महामाया की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया । महामाया मंदिर में प्रत्येक पूर्णिमा एवं अमावस्या पर सुंदरकांड का पाठ किया जाता है जिसमें भक्तगण अधिक संख्या में शामिल होकर पूजा अर्चना करते हैं । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फुलेश्वर गाबेल,गोपाल अग्रवाल,हरी मिश्रा,बंशी देवांगन,कुंजल गगुरूजी, बि.के.अग्रवाल,आत्मराम पटेल, चंद्रभान ब्रजवासी,बनवारी कश्यप, तीज राम केवट,गोपीचंद बत्रा, गजानंद यादव,राम नाथ देवांगन,अनुसुइया जायसवाल,छोटी जायसवाल,राधेश्याम,उच्छबबो केसर आदि भक्तगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।


