सक्ती

भारत जोड़ो टीम सक्ती बना फाइनल विजेता
फाइटर क्लब सक्ती को 10 विकेट से हराया

सक्ती ‌। सक्ती में बीते सप्ताह भर से चल रहे रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने भाग लेते हुए अपने खेल का प्रदर्शन दिखाया। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला भारत जोड़ो टीम सक्ती विरुद्ध फाइटर सक्ती के मध्य खेला गया। फाइनल मुकाबले में भारत जोड़ो टीम सक्ती ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। कैप्टन के निर्णय को सही साबित करते हुए भारत जोड़ो टीम सक्ती के बॉलर इरफान ने फाइटर क्लब सक्ती के चार बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाकर टीम की जीत आसान कर दिया। फाइटर सक्ती 9 ओवर में 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में भारत जोड़ो टीम सक्ती ने महज 4 ओवर में ही बिना विकेट गंवाए 89 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए फाइनल मुकाबले में 10 विकेट से जीत दर्ज किया।
फाइनल मुकाबले में मैन आफ द मैच इरफान भारत जोड़ो टीम सक्ती रहे। भारत जोड़ो टीम सक्ती के आशीष को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। बेस्ट बॉलर अनूपपुर टीम के श्रीयांशु को मिला। बेस्ट बैट्समैन निक्की फाइटर क्लब सक्ती रहे।
फाइनल मुकाबले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर रहे। विशिष्ट अतिथि नरेश गेवाडिन, मंडी अध्यक्ष रूपनारायण साहू, महंत समर्थक पप्पू अग्रवाल, पूर्व जनपद सदस्य रथराम पटेल शामिल रहे। जिन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम को अपने हाथों से इनाम वितरण किया। कार्यक्रम को लेकर भारत जोड़ो टीम के कप्तान कांग्रेस नेता भूरू अग्रवाल ने बताया कि सक्ती की भारत जोड़ो क्रिकेट टीम का गठन राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में अपने तरफ से एक छोटा प्रयास था। यात्रा में शामिल नहीं हो पाने के कारण सक्ती के युवा कांग्रेसियों द्वारा क्रिकेट टीम के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा को हमारा एक छोटा सा सहयोग है।