सक्ती

परमेश्वरी पब्लिक स्कूल में रिटायर्ड मेजर डॉ. ऋषि अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

परमेश्वरी पब्लिक स्कूल में रिटायर्ड मेजर डॉ. ऋषि अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण kshititech
परमेश्वरी पब्लिक स्कूल में रिटायर्ड मेजर डॉ. ऋषि अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण kshititech

सक्ती ‌।  परमेश्वरी देवी शिक्षण समिति सक्ती द्वारा संचालित परमेश्वरी पब्लिक स्कूल सक्ती में 15 अगस्त को मुख्य अतिथि डॉ. ऋषि अग्रवाल (रिटायर्ड मेजर, इंडियन आर्मी) के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की प्रारंभ भारत माता की तैल्यचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथि डॉ. ऋषि अग्रवाल (रिटायर्ड मेजर, इंडियन आर्मी), कृष्ण कुमार देवांगन ( सचिव, परमेश्वरी देवी शिक्षण समिति) एवं प्राचार्य एम. विकास देवांगन के द्वारा किया गया। राष्ट्रीय पर्व के मुख्य अतिथि डॉ. ऋषि अग्रवाल का कृष्ण कुमार देवांगन के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर ,बेच लगाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ततपश्चात स्कूल के छात्राओं ने स्वागत गीत में डांस प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया। डॉ ऋषि अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी एवं विद्यार्थियों को कहा कि आज के दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आज़ाद हुआ था। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस भारत के इतिहास का एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण की याद आती है, जिन्होंने भारत को आज़ादी दिलाई। स्वतंत्रता दिवस केवल औपनिवेशिक शासन से मुक्ति का उत्सव नहीं है, बल्कि यह एक नए राष्ट्र के जन्म का भी प्रतीक है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों और हमारे स्वशासन के अधिकार के लिए लड़ने वाले हमारे पूर्वजों के संघर्षों को याद करने का दिन भी है। यह हमारे देश की विविधता और एकता का जश्न मनाने और सभी के लिए एक बेहतर भारत बनाने की हमारी प्रतिबद्धता हेतु संकल्प लेने का दिन है। इस आज़ादी के लिए हमारे देश के अनेकों वीर योद्धाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी। हमें कभी भी उनकी आहुति को नहीं भूलना चाहिए। हमें हमेशा उनकी बलिदान को याद रखना हैं। साथ ही विद्यार्थियों को विद्यालय एवं घर में ध्यान लगा कर पढ़ाई कर, देश के लिए कुछ करने एवं अपने माता-पिता, भाई-बहन, स्कूल, शहर, क्षेत्र का नाम रोशन करने की सलाह दी। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र/छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक एवं देश भक्ति गीतों में डांस एवं भाषण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा देवांगन, माया देवांगन, गरिमा यादव, लक्ष्मी प्रधान, दीक्षा देवांगन, शारदा नामदेव, भुनेश्वरी बरेठ, स्वेक्षा रावत, तारा देवांगन, संदीप देवांगन, लक्ष्मीन देवांगन, प्रीति यादव, चंचल यादव, कुंती भार्गव, श्रद्धा देवांगन, शशि यादव, मनीषा महंत, अपेक्षा अग्निहोत्री, काजल कनौजे, दामिनी सहिस, करण यादव, राधिका सिदार, नेहा झा, संगीता खूंटे, किरण साहू, आँचल साहू, संगीता तिवारी, सुनीता सोनसरे, अनिता चंद्रा, स्वेता सिदार, वाणी रौतिया, रिनु देवांगन एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारियों में सूरज सोनी, दीपक वैष्णव, अंशिका कसेर, धारवी सिदार, रमा विश्वकर्मा, विनोदनी सोनी, मंजू यादव का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन संदीप देवांगन एवं लक्ष्मी प्रधान के मार्गदर्शन में कक्षा 6वीं की छात्रा बानी रॉय ने किया।