डॉ. शालू पाहवा ने गौ रक्षा हेतु अत्यंत आवश्यक एवं उपयोगी उपकरण गौ सेवा समिति को किया भेंट

सक्ती – जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शालू पाहवा ने गौ रक्षा हेतु अत्यंत आवश्यक एवं उपयोगी उपकरण गौ सेवा समिति को भेटकर अनुकरणीय कार्य किया है इसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है । डॉ. शालू पाहवा सदैव किसी न किसी माध्यम से गौ सेवा समिति के आश्रय स्थल पर सेवा कार्य हेतु तात्पर्य रहती हैं। कुछ दिन पूर्व भी वे अपनी वृद्ध माता जी के साथ आश्रय स्थल पधारीं, जहां माता जी ने स्वयं गौ माता की सेवा कर समस्त गौ सेवकों को आशीर्वाद प्रदान किया। इसी सेवाभावना की निरंतरता में, माननीया शालू पाहवा मैडम ने गौ सेवकों के संघर्ष एवं समर्पण को देखते हुए “Cow Lifter” जैसी महत्वपूर्ण सुविधा भेंट की, जो घायल अथवा असहाय गौवंश को सुरक्षित उठाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।गौ सेवा समिति सक्ती के संस्थापक मयंक ठाकुर एवं उनकी पूरी टीम ने मैडम जी के इस महत्वपूर्ण सहयोग हेतु हृदय से आभार व्यक्त करते हुए, उन्हें सम्मान-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर मैडम द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर Cow Lifter का उद्घाटन भी संपन्न किया गया।जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शालू पाहवा ने गौ रक्षा हेतु अत्यंत आवश्यक एवं उपयोगी उपकरण गौ सेवा समिति को भेटकर अनुकरणीय कार्य किया है इसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है ।


