सक्ती

अचानक सर्प काटने से मृत्यु होने पर शासन ने चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता की

सक्ती, 20 मई 2024। राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील जैजैपुर के ग्राम अचानकपुर निवासी जानी कुर्रे की सांप काटने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती रतीना कुर्रे को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।