सक्ती

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 के संबंध में 31 अक्टूबर को बैठक होगी आयोजित

सक्ती – डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 के कियान्वयन हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए है। इस पर भारत सरकार से जारी गाइडलाईन्स में दिये प्रक्रिया का पालन करने के लिए कार्यालय कलेक्टर, जिला सक्ती के सभाकक्ष में कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में 31 अक्टूबर 2025 समय शाम 4 बजे बैठक आयोजित की गई है। जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल से प्राप्त जानकारी अनुसार पेंशनरो के जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल पारदर्शी तथा डिजिटल बनाने के उ‌द्देश्य से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र 4.0 संस्करण जारी किया गया है। यह संस्करण फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक पर आधारित है। जिसके माध्यम से पेंशनर बिना किसी कठिनाई के अपने मोबाइल फोन अथवा कम्प्यूटर के माध्यम से घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।