Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

नई शिक्षा नीति को लेकर सेजस स्टेशन पारा में मेगा शिक्षक पालक बैठक आयोजित

सक्ती ‌। नई शिक्षा नीति को लेकर प्रदेश में सभी विद्यालयों में आयोजित मेघा पालक शिक्षक बैठक के प्रथम चरण में सेजस स्टेशन पारा शक्ति में अतिथि वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि हम बच्चों के व्यक्तित्व विकास को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य देश में भारतीय संस्कृति को आत्मसात करते हुए भावी पीढ़ी को देश के सुनहरे अतीत से परिचय कराना एवम् भारतीय संस्कारों एवं परंपराओं को स्थापित करना है ताकि भारत विश्व गुरु के रूप में पुनः स्थापित हो सके।
आज इस अवसर पर एल आर जायसवाल (सेवा निवृत प्राचार्य) ने अपने कवि अंदाज में उपस्थित पालको और शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हम ऐसी पीढ़ी का निर्माण करें जिससे भारतीय समाज का सर्वांगीण विकास हो सके । इन पलों में उपस्थित एम पी चौहान ने अपने शिक्षकीय काल के संस्मरण को साझा करते हुए बताया कि हम विद्यार्थियों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़कर एक सभ्य समाज के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें ।
पालक शिक्षक बैठक में शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी से श्रीमती अर्चना गोस्वामी, महिला बाल विकास विभाग के सूर्यकांत गुप्ता, श्रीमती एस कंवर ने भी उपस्थित पालकों एवम् शिक्षकों ने मार्गदर्शन दिया तो वहीं विषय विशेषज्ञ के रुप में वरिष्ठ शिक्षकों ने विस्तार से बात रखा।
आज संकुल केंद्र स्टेशन पारा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित मेघा पालक शिक्षक बैठक की प्रथम चरण में संकुल में सम्मिलित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी एवं पालक काफी संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम के समापन पर सेजस के प्राचार्य सुरेश जायसवाल ने उपस्थित जनों के प्रति कार्यक्रम को सफल बनाने आभार ज्ञापित किया तो वहीं कार्यक्रम का संचालन रामकुमार कांत ने किया।