सक्ती में बनेगी नालंदा लाइब्रेरी बुधवारी बाजार में 8 अक्टूबर को होगा लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम


अटल परिसर सहित नवनिर्मित बीटी रोड निर्माण चौड़ीकरण एवं सौंदयीकरण तथा नालंदा परिसर का भी होगा भूमि पूजन, शहर को मिलेगी करोड़ों रुपए की नई सौगात
सक्ती – सक्ती शहर के बुधवारी बाजार में 8 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद सक्ती द्वारा लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री अरुण साव,कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, नगर पालिका परिषद सक्ती के उपाध्यक्ष भारत यादव एवं भाजपा सक्ती नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा होंगे, उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका सक्ती के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय ने बताया कि 6 अक्टूबर 2025 दिन- बुधवार को सुबह 11:00 से बुधवारी बाजार ग्राउंड में उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें माननीय मुख्य अतिथि सहित अतिथि गण नगर पालिका परिषद सक्ती द्वारा निर्मित अटल परिसर निर्माण कार्य लागत राशि 30 लाख रुपए एवं सोसायटी चौक से बुधवारी बाजार होते हुए गुरुनानक परिसर तक बीटी रोड निर्माण, चौड़ीकरण एवं सौंदयीकरण कार्य लागत राशि 3 करोड़ 17 लाख रुपए का लोकार्पण करेंगे एवं नालंदा परिसर सक्ती लागत राशि 4 करोड़ 41 लाख रुपये का भूमि पूजन करेंगे, नगर पालिका सक्ती के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने समस्त नागरिक बंधुओ से उपरोक्त लोकार्पण तथा भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी सक्ती शहर के समस्त नागरिक बंधुओ,विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, संस्थाओं, नगर पालिका सक्ती के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, राजनैतिक दलों के सम्माननीय प्रतिनिधियों को उपरोक्त कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है, तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा है कि शक्ति शहर के लिए गौरव का दिन है कि इस दिन जहां नए विकास कार्यों का लोकार्पण होगा तो वहीं आने वाले दिनों के लिए नए निर्माण कार्यों का भूमि पूजन भी होगा जिसमें सबसे प्रमुख रूप से नालंदा परिसर का निर्माण कार्य है, जिसमें शासन द्वारा नालंदा परिसर सहित राजधानी रायपुर में स्थापित उच्च स्तरीय लाइब्रेरी की तरह पूरे नालंदा परिसर का निर्माण कार्य होगा, जो की सक्ती शहर के लिए बहुत बड़ी सौगात है, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ शासन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है
8 अक्टूबर के आयोजन के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी संस्थाओ को भी दिया आमंत्रण
नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने 8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के ऊर्जावान उपमुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों के शक्ति आगमन को लेकर शहर की सभी संस्थाओं को भी आमंत्रण पत्र भेजा है,तथा उनसे उपरोक्त कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह भी किया है,जिस पर शहर की संस्थाओं ने भी नगर पालिका अध्यक्ष की इस पहल पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है
सक्ती शहर में होगा उपमुख्यमंत्री जी का जोरदार स्वागत
8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के सक्ती आगमन पर शहर वासियों उनका जोरदार स्वागत करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी भी अपने उपमुख्यमंत्री के शक्ति आगमन को लेकर स्वागत की तैयारियो में जुटी हुई है, तो वहीं शहर के बुधवारी बाजार में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, उसके बाद उप मुख्यमंत्री जी सीधे सामुदायिक भवन में साहू समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगेr


