सक्ती जिले में जिला शिक्षा विभाग की पहल-बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों को 15 विषय विशेषज्ञों की मिलेगी हेल्पलाइन सेवा

सक्ती – सक्ती जिले में आने वाली बोर्ड परीक्षाओं में जिले के विद्यार्थियों को जिला शिक्षा विभाग ने तैयारिया करने के लिए बड़ी राहत दी है,कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती, जिला-सक्ती (छ.ग.) के प.क्र./7812/ परीक्षा गुणवत्ता / 2025-26 सक्ती, दिनांक 01/01/2026 के तहत मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत जिले के हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 हेतु हेल्प लाईन नम्बर जारी किया जा रहा है। कक्षा 10वी एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी अपने विषयगत कठिनाईओ को विषय विशेषज्ञ से सम्पर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते है। इस हेतु निम्न विषय विशेषज्ञो को आदेशित किया जाता है। उपरोक्त आदेश सक्ती जिले के जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कुमुदनी बाघ द्विवेदी ने जारी किया है,जिला शिक्षा विभाग की इस पहल पर जहां सक्ती जिले के विद्यार्थियों ने भी शिक्षा अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि इस पहल से जहां घर बैठे ही विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी तो वही सक्ती जिले के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट सूची में स्थान बनाने के लिए भी मेहनत कर सकेंगे


